
राजस्थान यूनिवर्सिटी में अंडरग्रेजुएट कोर्सेस के लिए एडमिशन प्रक्रिया जारी है। इसी बीच महाराजा कॉलेज में सेकंड कटऑफ लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें मैथ्स ग्रुप बीएससी पासकोर्स, बायो ग्रुप बीएससी पासकोर्स और बीसीए की लिस्ट निकाली गई है। फीस 30 जून तक जमा कराई जा सकेगी। प्रिंसीपल प्रो. कैलाश अग्रवाल का कहना है कि बीएससी ऑनर्स की सेकंड लिस्ट बुधवार को जारी की जाएगी। महारानी कॉलेज की प्रिंसीपल अल्पना कटेजा ने बताया कि बुधवार तक पहली लिस्ट में चयनित छात्रों की फीस जमा और प्रमाण-पत्रों की जांच हो सकेगी।

इससे पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी और उसके संघटक कॉलेजिस में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के िलए पहली कट ऑफ लिस्ट १७ जून को जारी की गई थी। कट ऑफ जारी होने के साथ ही स्टूडेंट्स को फीस जमा करवाने को भी कहा गया था। अब जब दूसरी लिस्ट जारी हो चुकी है तो एक बार फिर कॉलेजिस में एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स की भीड़ नजर आने वाली है। आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान यूनिवर्सिटी ने कुछ पीजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए एंट्रेंस टेस्ट भी लिए थे।

मैथ्स ग्रुप बीएससी पास कोर्स जनरल आरबीएसई 90 प्रतिशत सीबीएसई 95.40 प्रतिशतओबीसी आरबीएसई 89.20 प्रतिशत सीबीएसई 94.60 प्रतिशतएससी आरबीएसई 83.40 प्रतिशत सीबीएसई --एसटी आरबीएसई 87 प्रतिशत सीबीएसई --बायो ग्रुप बीएससी पासकोर्सजनरल आरबीएसई 81 प्रतिशत सीबीएसई 88.40 प्रतिशतआेबीसी आरबीएसई 79.60 प्रतिशत सीबीएसई --एससी आरबीएसई 75.40 प्रतिशत सीबीएसई --एसटी आरबीएसई 73.80 प्रतिशत सीबीएसई -- बीसीए पार्ट 1 जनरल आरबीएसई 74 प्रतिशत सीबीएसई 80.20 प्रतिशतओबीसी आरबीएसई 66.60 प्रतिशत सीबीएसई 77 प्रतिशतएससी आरबीएसई 60.80 प्रतिशत सीबीएसई 64.40 प्रतिशतएसटी आरबीएसई -- सीबीएसई --