सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यूजी कोर्सेज के लिए 3,85749 स्टूडेंट्स आवेदन कर चुके हैं, जबकि पिछले साल 3,30,576 आवेदन थे। इन आंकडों की मानें तो इस साल देशभर से डीयू के यूजी कोर्सेज में एडमिशन की इच्छा रखने वाले स्टूडेंट्स में लगभग 50 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स का अंतर देखने को मिल रहा है। इसमें मेरिट आधारित कोर्सेज के लिए 280350 स्टूडेंट्स और एंट्रेंस एग्जाम बेस्ड कोर्सेज में 100185 आवेदन शामिल है। इसी तरह पोस्ट ग्रेजुएशन के आखिरी दिन 166407 स्टूडेंट्स ने रजिस्टे्रशन करवाया है। इसमें 1.26 लाख से अधिक स्टूडेंट्स अपनी फीस भी जमा करवा चुके हैं। डीयू के वरिष्ठ अधिकारी कहना है कि हालांकि आवेदन की सटीक जानकारी अभी तक तय नहीं हो पाई है।