इस बीच, विश्वविद्यालय जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू करेगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 जून से शुरू हो सकती है। कोरोनावायरस महामारी के चलते यूनिवर्सिटी ने एडमिशन प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था। पिछले साल, यूनिवर्सिटी की 64 हजार स्नातक सीटों के लिए 2 लाख 58 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इस वर्ष भी प्रवेश ऑनलाइन होंगे। डीयू की ओर से हाल ही में जारी एक सर्कुलर के अनुसार, नामांकित छात्रों के लिए नया सत्र अगस्त से शुरू होगा और एक नए बैच के लिए, कक्षाएं सितंबर में शुरू होंगी। यह विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (University Grants Commission) (यूजीसी) (UGC) की सिफारिशों के अनुरूप है।