
DU SOL Admission 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (School Of Open Learning) ने दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट आगे बढ़ा दी है। अब बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम और एमएससी आदि कई कोर्सेज में 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। ऐसे छात्र जो ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में दाखिला लेना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी तैयार रखें।
डीयू (Delhi University) के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के तहत पुस्तकालय और सूचना विज्ञान विभाग ने नए कार्यक्रमों की शुरुआत की है। यहां 3 साल और 4 साल के ग्रेजुएशन प्रोग्राम का विकल्प मौजूद है। ऐसे में जॉब करने वाले छात्रों के लिए SOL में दाखिला लेना एक बेहतर चुनाव हो सकता है। वहीं अब कॉलेज ने आवेदन करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। ऐसे में कैंडिडेट्स समय रहते अप्लाई कर सकते हैं।
Updated on:
18 Oct 2024, 3:34 PM IST
Published on:
18 Oct 2024, 3:34 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.