10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exam Guide: इस ऑनलाइन मॉक टेस्ट पेपर से चेक करें अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Jun 09, 2019

Education,interview,exam,online test,rojgar samachar,interview tips,online exam,Mock Test,general knowledge,GK,interview questions,jobs in hindi,rojgar,competition exam,mock test paper,sarkari job,questions Answers,GK mock test,Exam Guide,

Education,interview,exam,online test,rojgar samachar,interview tips,online exam,Mock Test,general knowledge,GK,interview questions,jobs in hindi,rojgar,competition exam,mock test paper,sarkari job,questions Answers,GK mock test,Exam Guide,

यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - लोकसभा चुनाव 2019 में चुनी गई देश की सबसे युवा सांसद हैं-
(अ) चंद्राणी मुर्मू
(ब) प्रतिभा आनंद
(स) अंबिका सिंह
(द) ललिता कुमारी

प्रश्न (2) - भारतीय वायुसेना की पहली फाइटर पायलट, जिन्होंने हाल ही अपनी ट्रेनिंग का पहला चरण पूरा किया है?
(अ) देविका सरन
(ब) रश्मि श्रीवास्तव
(स) भावना कांत
(द) अंबिका पाल

प्रश्न (3) - जापान के नये शासक नारूहितो से विश्व के किस नेता ने सबसे पहले मुलाकात की?
(अ) इमरान खान
(ब) डोनाल्ड ट्रम्प
(स) शी जिनपिंग
(द) नरेंद्र मोदी

प्रश्न (4) - किसने हाल ही यूके्रन के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की है?
(अ) व्लादिमीर जेलेंस्की
(ब) सेर्गेई एल्बाविच
(स) एंटोनियो जुआरेब
(द) जाखोब हुसाबी

प्रश्न (5) - एकीकरण से पूर्व राजस्थान में केन्द्र शासित प्रदेश था-
(अ) अजमेर- मेरवाडा
(ब) नीमराणा-अलवर
(स) कुशलगढ़-बांसवाड़ा
(द) लावा-जयपुर

प्रश्न (6) - यापनीय किसका एक संप्रदाय था?
(अ) बौद्ध धर्म का
(ब) जैन धर्म का
(स) शैव धर्म का
(द) वैष्णव धर्म का

प्रश्न (7) - श्रवणबेलगोला में गोमतेश्वर की विशाल प्रतिमा किसने स्थापित करवाई थी?
(अ) कुमारपाल ने
(ब) कृष्ण प्रथम ने
(स) चामुंडराय ने
(द) तेजपाल ने

प्रश्न (8) - गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट 1935 को ‘किसने दासता का एक नया अधिकार पत्र’ कहा था?
(अ) जवाहरलाल नेहरू
(ब) महात्मा गांधी
(स) सरदार पटेल
(द) राजेन्द्र प्रसाद

प्रश्न (9) - भारतीय संविधान द्वारा कितनी भाषाओं को मान्यता दी गई है?
(अ) 15
(ब) 12
(स) 22
(द) 10

प्रश्न (10) - उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा दिन कौन-सा होता है?
(अ) 21 जून
(ब) 21 मार्च
(स) 21 सितम्बर
(द) 31 मई

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (स), 3. (ब), 4. (अ), 5. (अ), 6. (ब), 7. (स), 8. (अ), 9. (स), 10. (अ)