
Online mock test exam guide interview questions answers
exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
प्रश्न (1) - हाल ही कितने पूर्वोत्तर राज्यों में इनर लाइन परमिट लागू कर दिया गया है?
(अ) चार
(ब) पांच
(स) दो
(द) तीन
प्रश्न (2) - भारत की सिफारिश पर निम्नलिखित में से किस दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाने की घोषणा की गई है?
(अ) 2 जनवरी
(ब) 16 जून
(स) 21 मई
(द) 29 दिसंबर
प्रश्न (3) - भारत और किस देश के बीच हाल ही संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास ‘सूर्यकिरण’ आयोजित किया गया?
(अ) श्रीलंका
(ब) चीन
(स) म्यांमार
(द) नेपाल
प्रश्न (4) - केंद्र सरकार ने फास्टैग को अनिवार्य रूप से लागू करने की अंतिम तिथि को कब तक के लिए बढ़ा दिया है?
(अ) 10 जनवरी
(ब) 15 जनवरी
(स) 1 जनवरी
(द) 5 जनवरी
प्रश्न (5) - राज्यों के पुनर्गठन में राजस्थान में किसका विलय किया गया?
(अ) सुमरेपुर
(ब) सुनेलएप्पा
(स) शाहबाद
(द) कुशलगढ़
प्रश्न (6) - महाराणा प्रताप को किसने अपनी संपत्ति प्रदान की?
(अ) जयमल चौथमल
(ब) पत्ता चौथमल
(स) राणा पूंजा भील
(द) भामाशाह
प्रश्न (7) - कदंब राजाओं की राजधानी थी-
(अ) तंजौर
(ब) वनवासी
(स) कांची
(द) बादामी
प्रश्न (8) - राज्य विधान परिषद् का प्रावधान भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में रखा गया है?
(अ) अनुच्छेद-171
(ब) अनुच्छेद-170
(स) अनुच्छेद-172
(द) अनुच्छेद-173
प्रश्न (9) - ‘रोजगार गारंटी योजना’ सर्वप्रथम किस राज्य में प्रारम्भ किया गया?
(अ) राजस्थान में
(ब) महाराष्ट्र में
(स) गुजरात में
(द) सिक्किम में
प्रश्न (10) - सूर्य में कौन-सी गैस सर्वाधिक पाई जाती है?
(अ) ऑक्सीजन
(ब) नाइट्रोजन
(स) हाइड्रोजन
(द) कार्बन डाइऑक्साइड
उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (स), 3. (द), 4. (ब), 5. (ब), 6. (द), 7. (ब), 8. (अ), 9. (ब), 10. (स)
Published on:
03 Jan 2020 02:09 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
