14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Exam Guide: क्या आप GK के एग्जाम में पूछे जाने वाले इन प्रश्नों के उत्तर जानते हैं?

दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Sunil Sharma

Mar 18, 2020

Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, Exam Guide, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

exam

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) - किस राज्य सरकार द्वारा ‘थाई मांगुर’ मछली के उत्पादन केन्द्रों को नष्ट करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है?
(अ) महाराष्ट्र
(ब) गुजरात
(स) राजस्थान
(द) ओडिशा

प्रश्न (2) - किस राज्य में हाल ही छिपकली की एक नई प्रजाति अर्बन बेंट- टोऐड गेको की खोज की गई?
(अ) कर्नाटक
(ब) असम
(स) बिहार
(द) पंजाब

प्रश्न (3) - किस देश में लासा बुखार के प्रकोप के कारण स्वास्थ्य आपातकाल की घोषणा की गई?
(अ) इंडोनेशिया
(ब) बांग्लादेश
(स) नाइजीरिया
(द) चीन

प्रश्न (4) - लियोनेल मेसी और किसने संयुक्त रूप से ‘लॉरियस वल्र्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवॉर्ड 2020’ का पुरस्कार जीता है?
(अ) राफेल नडाल
(ब) इलियूड किपचोगे
(स) टाइगर वुड्स
(द) लुइस हैमिल्टन

प्रश्न (5) - बनास नदी पर कौन-सा बांध है?
(अ) रामगढ़ बांध
(ब) मेजा बांध
(स) बीसलपुर बांध
(द) जवाई बांध

प्रश्न (6) - सैंधव सभ्यता के महान स्नानागार कहां से प्राप्त हुए हैं-
(अ) मोहनजोदड़ो
(ब) हड़प्पा
(स) लोथल
(द) कालीबंगा

प्रश्न (7) - विश्व के महासागरों में किस महासागर का सर्वाधिक चौड़ा महाद्वीपीय शेल्फ है?
(अ) अंटार्कटिक महासागर
(ब) आर्कटिक महासागर
(स) हिन्द महासागर
(द) एटलांटिक महासागर

प्रश्न (8) - इंटरनेट की भाषा में डीएनएस का अर्थ है-
(अ) डायनामिक नेम सिस्टम
(ब) डोनेम नेम सिस्टम
(स) डिस्ट्रीब्यूटेड नेम सिस्टम
(द) इनमें से कोई भी नहीं

प्रश्न (9) - नाभिकीय रिएक्टर के निर्माण में निम्नलिखित तत्वों में से कौन-सा एक अनिवार्य है?
(अ) कोबाल्ट
(ब) निकेल
(स) जर्कोनियम
(द) टंगस्टन

प्रश्न (10) - चपचार कुट त्योहार मनाया जाता है-
(अ) अरुणाचल प्रदेश में
(ब) असम में
(स) मिजोरम में
(द) सिक्किम में

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (ब), 3. (स), 4. (द), 5. (स), 6. (अ), 7. (ब), 8. (ब), 9. (स), 10. (स)