
Fake Job Offer Letter: आज के समय में सिर्फ खबर ही फर्जी नहीं होती बल्कि डिग्री, पहचान पत्र, टिकट और तो और ऑफर लेटर भी फर्जी हो सकते हैं। आजकल कई लोगों के साथ ऐसा स्कैम हो जाता है कि उन्हें नौकरी का झांसा देकर ठग लिया जाता है। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई मामले देखने को मिलते हैं, जहां लोगों को फेक ऑफर लिटर दिए जा रहे हैं। इन दिनों फर्जी ऑफर लेटर की खबरें आम हो गई हैं।
दरअसल, नौकरी (Job News) के लिए लोग आजकल ऑनलाइन ही तलाश करते हैं। आम लोग कई बार नौकरी के लिए किसी भी लिंक पर क्लिक कर देते हैं, बिना उसे वेरीफाई किए हुए। यहीं से फर्जीवाड़ा का सारा खेल शुरू होता है। अगर आप फ्रेशर हैं तो आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि फर्जीवाड़े के इस खेल से कैसे बचा जाए।
Updated on:
23 Oct 2024, 10:38 AM IST
Published on:
23 Oct 2024, 9:43 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.