
आइये जानते हैं दुनिया के वो कौन-कौन से देश हैं जहां भारतीय स्टूडेंट्स को मुफ्त शिक्षा दी जाती है।
अधिकतर छात्रों का सपना होता है कि वे विदेश जाकर किसी अच्छे संस्थान से पढ़ाई करें। लेकिन विदेश में पढ़ाई करने का खर्चा उठाना हर अभिभावक और स्टूडेंट की क्षमता नहीं होती है। विदेश में शिक्षा महंगी होने के कारण भारतीय स्टूडेंट्स विदेश में पढ़ने का अपना सपना पूरा नहीं कर पाते। लेकिन दुनिया के कुछ एेसे देश हैं जहां भारतीय स्टूडेंट्स को मुफ्त शिक्षा दी जाती है। दुनिया के कई देशों में ऐसे शिक्षण संस्थान हैं जहां हायर एजुकेशन के लिए फीस नहीं ली जाती है। इन संस्थानों में हॉस्टल, स्कालरशिप और बुक्स आदि के लिए पैसे उस देश की सरकार द्वारा ही स्टूडेंट्स को दिए जाते हैं। इन देशों के शिक्षण संस्थान ही स्टूडेंट्स की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाते हैं। तो जानिए एेसे देशों के बारे में जो विदेश में पढ़ने का आपका सपना पूरा कर सकते हैं। आइये जानते हैं दुनिया के वो कौन-कौन से देश हैं जहां भारतीय स्टूडेंट्स को मुफ्त शिक्षा दी जाती है।
फिनलैंड-
फिनलैंड में एजुकेशन पूरी तरह फ्री है। इस देश में आप फ्री में एजुकेशन प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन यहां इंग्लिश में एजुकेशन प्राप्त करने के लिए ट्यूशन फीस चुकानी पड़ती है। अगर आप यहां फ्री में पढ़ाई करना चाहते है तो आपको यहां की भाषा आनी जरूरी है। लेकिन अब यहां की सरकार कुछ बदलाव करके फीस लेने पर विचार कर रही है।
स्वीडन-
अगर आप विदेश जाकर पीएचडी या रिसर्च करना चाहते हैं तो स्वीडन से कर सकते हैं। स्वीडन में कई यूनिवर्सिटी फ्री में पीएचडी करवाती हैं और स्टूडेंट्स को स्कालरशिप भी देती हैं। स्वीडन में पीएचडी के लिए भारतीय छात्रों को कोई फीस देना नहीं पड़ता है। यहां यूरोपीय रीजन के स्टूडेंट्स से भी कई फीस नहीं ली जाती है। अगर आप भी पीएचडी या रिसर्च के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो किसी स्वीडन यूनिवर्सिटी में आवेदन कर सकते हैं।
जर्मनी-
जर्मनी की शिक्षा व्यवस्था दुनियाभर में जानी जाती है। यहां की बेहतर शिक्षा व्यवस्था के चलते हर साल लाखों स्टूडेंट दुनिया के कई देशों से जर्मनी आते है। जर्मनी की 16यूनिवर्सिटी विश्व की टॉप 250यूनिवर्सिटी में शामिल हैं। इस देश में हायर एजुकेशन के लिए ना के बराबर फीस ली जाती है और कई सरकारी यूनिवर्सिटी में मुफ्त शिक्षा भी दी जाती है। जर्मनी में कई विषयों के कोर्स करवाएं जाते है। अगर आप भी विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं तो जर्मनी आपके लिए एक बेहतर जगह हो सकती है। यहां आप बिना फीस दिए पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब करके पैसा भी कमा सकते हैं।
नॉर्वे-
अगर आप हायर एजुकेशन के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो नॉर्वे आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।नॉर्वे एक ऐसा देश है जहाँ पर यूजी से लेकर पीएचडी तक की शिक्षा मुफ्त दी जाती है। लेकिन आपको यहां की भाषा आना जरूरी है, अगर आप नॉर्वे की भाषा सीख सकते हैं तो आपको यहां आसानी से एडमिशन मिल जाएगा। लेकिन अगर आप को नॉर्वे की भाषा नहीं आती तो आपको इसके लिए 70 हजार रूपये से ज्यादा की सालाना फीस चुकानी पड़ेगी।
चेक गणराज्य-
चेक गणराज्य में भी फ्री में केजी से लेकर पीजी तक एजुकेशन दी जाती है। यहाँ पर पढ़ाई के लिए किसी भी तरह की कोई फीस नहीं ली जाती है। यहां कि लोकल भाषा आपको आनी चाहिए। आप इंग्लिश भाषा में पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको यहां फीस देनी होगी।
Published on:
21 Jun 2018 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
