31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्री में करना है कंप्यूटर कोर्स तो ऐसे करें अप्लाई, नोट कर लें जरूरी डॉक्यूमेंट्स

Free Computer Course: यूपी सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए मुफ्त कंप्यूटर कोर्स की घोषणा की है। इस कोर्स के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं। 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 14 Oct 2024, 5:53 PM IST

Free Computer Course

Free Computer Course: 10वीं या 12वीं के बाद आप कंप्यूटर ट्रेनिंग प्रोग्राम की डिग्री हासिल कर के अच्छी कमाई कर सकते हैं। यदि आप फ्री में कंप्यूटर कोर्स करना चाहते हैं तो यूपी सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। यूपी सरकार ने फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए मुफ्त कंप्यूटर कोर्स की घोषणा की है। इस कोर्स के लिए 12वीं पास कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

यूपी के बस्ती जनपद में ‘ओ’ लेवल और सीसीसी कंप्यूटर की फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके लिए केवल अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं। कोर्स के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं देनी है। इस योजना का लाभ लेने के लिए 10 अक्टूबर से अप्लाई किया जा रहा है। वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर है। 

यह भी पढ़ें- क्या लाखों में होती है Trainee Doctor की सैलरी? जानिए

कहां से करें अप्लाई? (Free Computer Course)

इस योजना के लिए इच्छुक कैंडिडेट्स ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, obccomputertraining.upsdc.gov.in, आप इस वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बता दें, इस कोर्स के पूरा होने पर कैंडिडेट्स को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।

जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स (Documents For Free Computer Course)

  • आधार कार्ड
  • 10वीं-12वीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन पत्र भरने के बाद, आवेदकों को अपने एप्लिकेशन की हार्डकापी, डॉक्यूमेंट्स के साथ जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय, बस्ती में जमा करने होगा।