
GATE 2022 Examination Dates Out
GATE 2022 Examination Dates Out: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी गेट एग्जाम 2022 (GATE 2022) का तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार गेट परीक्षा आयोजिन करने वाले संस्थान आईआईटी खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर गेट 2022 एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया है वे सभी आईआईटी खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा शेड्यूल चेक कर सकते है।
05 फरवरी 2022 से शुरू होंगे एग्जाम
आईआईटी खड़गपुर द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, गेट 2022 परीक्षा शनिवार, 05 फरवरी 2022 से शुरू हो रही है। यह एग्जाम रविवार, 13 फरवरी 2022 तक चलेगा। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक चलेगी। इस वर्ष दो नए विषय शामिल किए गए हैं- जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग और नेवल आर्किटेक्चर और मरीन इंजीनियरिंग, जिससे विषय की संख्या 29 हो गई है।
यह भी पढ़ें:— Police Recruitment 2021 : 2,450 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन
जानिए किस दिन कौन सी परीक्षा होगी:—
04 फरवरी 2022 – मिसलेनियस एक्टिविटी
05 फरवरी 2022 – पहली शिफ्ट – CS & BM
05 फरवरी 2022 – दूसरी शिफ्ट – EE & MA
06 फरवरी 2022 – पहली शिफ्ट – EC, ES, ST, NM, MT & MN
06 फरवरी 2022 – दूसरी शिफ्ट – CY, CH, PI, XH, IN, AG, GG & TF
11 फरवरी 2022 – मिसलेनियस एक्टिवटी
12 फरवरी 2022 – पहली शिफ्ट – CE-1, BT, PH & EY
12 फरवरी 2022 – दूसरी शिफ्ट – CE-2, XE & XL
13 फरवरी 2022 – पहली शिफ्ट – ME-1, PE & AR
13 फरवरी 2022- दूसरी शिफ्ट – ME-2, GE & AE
GATE 2022 exam schedule: इस लिंक पर करें क्लिक-
https://gate.iitkgp.ac.in/sessions_paper.html
03 जनवरी, 20212 को जारी होगा गेट 2022 का एडमिट कार्ड
गेट 2022 परीक्षा के एडमिट कार्ड की बात करे तो यह 03 जनवरी, 2022 को जारी किया जाएगा। आईआईटी खड़गपुर गेट 2022 की वेबसाइट पर 03 जनवरी से इसका लिंक एक्टिव हो जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
Published on:
21 Dec 2021 10:19 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
