अंतिम फैसला कैब की बैठक में
कैब की बैठक से पहले 11 जनवरी, 2018 को कैब की सब कमेटी की बैठक होगी। इसकी अध्यक्षता मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह करेंगे। इस बैठक में बिहार, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, त्रिपुरा, गुजरात, मनीपुर, केरल, पश्चिम बंगाल और असम के शिक्षा मंत्री शामिल होंगे। इस बैठक में प्री स्कूल व सेकेंडरी स्कूल पर जो सुझाव व रिपोर्ट आएगी, वह कैब की बैठक में पेश होगी। इस पर अंतिम फैसला कैब की बैठक में लिया जाएगा।