
Haryana Board 12th Exam 2021
Haryana Board 12th Exam 2021: देश में तेजी से फैल रही महामारी के बाद से 12 की बोर्ड परीक्षा को लेकर काफी गहमागहमी चल रही है। कल मंगलवार के दिन केंद्र सरकार द्वारा CBSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा की गई। और इसके के तुरंत बाद ही हरियाणा सरकार ने भी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का फैसला ले लिया। शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने मंगलवार के दिन एक बैठक के दौरान कहा कि हरियाणा सरकार ने राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित कक्षा 12 की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है।
केंद्र के निर्णय के साथ जाने का लिया फैसला
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा, ''हम केंद्र द्वारा लिए गए फैसले से संतुष्ट है इसलिए हरियाणा में भी बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा आयोजित की जानी वाली 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को कैंसिल करने का फैसला लिया जाता है।” "इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य बोर्ड कक्षा 12 के छात्रों के परिणामों को संकलित करने के लिए कदम उठाएगा और इसके लिए तौर-तरीके जल्द ही तैयार किए जाएंगे।
हरियाणा सरकार ने 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी
इससे पहले हरियाणा सरकार ने 15 अप्रैल को राज्य बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। इसके बाद कक्षा 12 की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई थीं। वहीं अब फाइनली 12वीं की परीक्षा भी कैंसल कर दी गई है। केंद्र सरकार द्वारा COVID-19 महामारी के बीच CBSE कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द करने की घोषणा के तुरंत बाद यह निर्णय आया।
पाल ने जानकारी देते हुए कहा, ''हमने राज्य में 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का भी फैसला किया है, जो हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा आयोजित की जानी थीं।'' उन्होंने कहा, "हम केंद्र द्वारा लिए गए निर्णय के साथ जा रहे हैं और बोर्ड परीक्षाओं को रद्द करने का फैसला किया है।"
Updated on:
2 Jun 2021, 2:02 PM IST
Published on:
2 Jun 2021, 1:57 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.