7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इतना आसान नहीं है अमरीका में पढ़ना, जानिए कितने पापड़ बेलने होते हैं

अमरीका में पढ़ रहे छात्रों को अपने रोज के खर्चे के लिए नियमित रूप से पार्ट टाइम जॉब करनी पड़ती है अन्यथा उनकी पढ़ाई संभव नहीं है।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Jul 21, 2018

America,Education,study,student,education news in hindi,

america, education news in hindi, education, student, study

अमरीकी शिक्षा विभाग के अनुसार कॉलेज लाइफ बीते कुछ दशकों में बदली है। 2015 में अमरीकन कॉलेजों में दो करोड़ से अधिक स्टूडेंट ने बैचलर्स प्रोग्राम में प्रवेश लिया था। अमरीका में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र उच्च शिक्षा ले रहे हैं। वे भी पार्टटाइम काम करते हैं। विजा भी फाइनेंस प्रोफाइल देखकर मिलता है। 2 करोड़ स्टूडे्ंट ने बैचलर्स कोर्स में एडमिशन लिया जिसमें 15 प्रतिशत स्टूडेंट्स ही कॉलेज प्रोफाइल अनुसार रहते हैं। पढ़ाई के साथ स्टूडेंट्स समर इंटर्नशिप को लेकर चिंतित रहते हैं।

अमरीकी स्टूडेंट की कॉलेज लाइफ को करीब से जानने के लिए हमने दो कॉलेजों के दो स्टूडेंट की दिनचर्या जानने का प्रयास किया। एक स्टूडेंट अमरीका के मैरीलेंड के गैथर्सबर्ग में रहने वाली 23 वर्षीय शैला। जबकि दूसरा स्टूडेंट था 19 वर्षीय लार्स है। आइए जानते हैं कि कॉलेज लाइफ के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में चीजों को कैसे मैनेज कर रहे हैं।

शैला की कॉलेज लाइफ
सुबह 6.55 से 7.30 बजे : सुबह उठने व तैयार होने के बाद नाश्ता। किताबें, खाने के खर्च के लिए रेस्टोरेंट, कंस्ट्रक्शन कंपनी, एयरपोर्ट बार में पार्ट टाइम जॉब करती है।
सुबह 9.05 : फिजियोथैरेपी के बाद शैला स्कूल जाती है। रूट 200 लेती है जिसके लिए उसे तीन डॉलर का टोल देना होगा। लेकिन वह समय से स्कूल पहुंच जाएंगी।
सुबह 9.49 : यूएमबीसी सेंटर पहुंचने के बाद शैला ब्रेकफास्ट लेती है। कैंपस के आधे से अधिक स्टूडेंट कैंपस से बाहर रहते है। डेली ड्राइव करके स्कूल आना यहां के हॉस्टल में रहने से सस्ता होता है।
दोपहर 1.10: शैला अपने साथ स्टूडेंट के साथ लंच करती है। इसके साथ आने वाले समर में इंटर्नशिप के बारे में चर्चा करती है।
सुबह 9.57: शैला की केवल एक ही क्लास है सोशल वर्क मैथेड। शैला को सोशल वर्क खासा पसंद है। सोशल वर्क की ओर उसका झुकाव एचआईपीएस में आठ माह की इंटर्नशिप करने के बाद हुआ।
दोपहर 1.10: इसके बाद शैला अपनी साथ स्टूडेंट के साथ लंच करती है। साथ ही आने वाले समर में इंटर्नशिप की चर्चा करती है।
शाम 6.15 : शैला ई-मेल चेक करती है। तो उसे पता लगता है कि उसे मोबाइल का बिल भी देना है।
शाम 7.44: घर पर शैला थोड़ा आराम करती है। इस दौरान उनकी मां व बहन चाइनीज फूड लेकर आते है। रात को फेसबुक पर अपनी इंटर्नशिप के बारे में पोस्ट करती है और दोस्तों से बात करती है।

लार्स का डेली रुटीन
सुबह 8.20 : जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में लार्स के कमरे में अलॉर्म बजता है। लॉर्स नए स्टूडेंट के साथ रहता है।
सुबह 9.01 : जॉगिंग के बाद लॉर्स हॉस्टल आता है। कमरे में छोटा किचन भी है लेकिन लॉर्स व उसका रूममेट खाने के लिए बाहर जाते हैं।
सुबह 9.30 : हॉस्टल में शावर के बाद लार्स पास के फूड मार्केट से ब्रेकफास्ट के लिए दही, केला और संतरे का ज्यूस लाता है। लार्स साइंस और इंजीनियरिंग हॉल में जाकर बैठता है। यहां ब्रेकफास्ट के साथ लैपटॉप पर न्यूज देखता है।
सुबह 10.32 : लॉर्स पांच क्लास अटेंड करता है। मोबाइल पर न्यूज भी पढ़ता है। लॉर्स अगली क्लास के लिए जाता है जहां वह 30 स्टूडेंट्स के साथ केस स्टडी-डाउ कैमिकल पर चर्चा करते हैं।
दोपहर 2.15: लार्स अपने लैपटॉप पर फेसबुक फाउंडर मार्क के सीनेट में दिए गए बयान को सुनता है। महीने के अंत में होने वाले हैकेथॉन अटेंड करने चला जाता है।
शाम 6.31: डिनर के दौरान लार्स अपने दोस्तों को मार्क जुकरबर्ग का वीडियो दिखाता है। खाने के बाद हॉस्टल में लौट आता है।
रात 12 बजे: दोनों स्टूडेंट दिनभर की थकान के बाद अपने-अपने बैड पर लेट जाते हैं और कुछ सोचते हुए सोने का प्रयास करते हैं।