
BSEB Bihar 12th result 2020
BSEB Bihar Board Inter Result 2020: बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई थी, वे अपना परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर या खबर में दिए गए लिंक की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड बारहवीं कक्षा के तीनों संकायों का परिणाम एक साथ जारी किया गया है। इस बार कॉमर्स, साइंस, आर्ट्स स्ट्रीम में कुल मिलाकर 80.44 प्रतिशत पास हुए हैं। बिहार बोर्ड इंटर आर्ट्स में 81.44 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कला, वाणिज्य एवं कला संकाय तीनों में लड़कियों ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
Click Here For Check 12th board Result
बिहार बार्ड इंटर की परीक्षा तीन फरवरी से शुरू हुई थी। परीक्षा 13 फरवरी तक चली थी। परीक्षा में प्रदेश भर से 12 लाख पांच हजार 390 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इसके लिए प्रदेश भर में 1283 परीक्षा केंद्र बनायें गये थे। पटना जिला की बात करें तो 71 हजार 283 परीक्षार्थी के लिए 82 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे। साइंस स्ट्रीम में नेहा कुमारी ने कुल 476 अंक (95.2 फीसदी) के टॉप किया है। कॉमर्स स्ट्रीम में कौसर फातिमा तथा सुधांशु नारायण चौधरी ने कुल 476 अंक (95.2 फीसदी) प्राप्त कर टॉप किया है। आर्ट्स में सक्ष्य कुमारी ने 474 अंक (94.80 फीसदी) प्राप्त कर टॉप किया है।
How To Check Bihar BSEB 12th result 2020
विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए सबसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://biharboardonline.bihar.gov.in/ पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में स्ट्रीम का चयन करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें। मांगी गई जानकारी दर्ज करने के साथ ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे, जिन्हे प्रिंट या डाउनलोड कर सकते हैं।
Published on:
24 Mar 2020 10:47 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
