24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके चेक कर पाएंगे JOSAA Round 6 Seat Allotment Result, Direct Link

JoSAA ने यह भी स्पष्ट किया है कि छठे राउंड में उम्मीदवारों को ‘फ्लोट’ या ‘स्लाइड’ ऑप्शन का लाभ नहीं मिलेगा। इस चरण में उम्मीदवारों को अपनी आवंटित सीट को अंतिम रूप से स्वीकार करना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 17 Jul 2025, 9:38 AM IST

JOSAA Round 6 Seat Allotment Result OUT

JOSAA Round 6 Seat Allotment Result OUT(Image-Freepik)

JOSAA Round 6 Seat Allotment Result OUT: Joint Seat Allocation Authority (JoSAA) ने 16 जुलाई 2025 को JOSAA Round 6 Seat Allotment Result जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपने आवंटित सीट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।छात्रों को 16 जुलाई से 20 जुलाई 2025 के बीच ऑनलाइन माध्यम से संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा। इस प्रक्रिया में उन्हें सीट एक्सेप्टेंस फीस का भुगतान करना होगा और आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड कर एडमिशन की पुष्टि करनी होगी। आवंटित संस्थान की फीस 20 जुलाई तक जमा कराई जा सकती है, जबकि शुल्क से जुड़ी समस्याओं का समाधान 21 जुलाई तक किया जाएगा।

सीट फ्लोट/स्लाइड विकल्प नहीं मिलेगा

JoSAA ने यह भी स्पष्ट किया है कि छठे राउंड में उम्मीदवारों को ‘फ्लोट’ या ‘स्लाइड’ ऑप्शन का लाभ नहीं मिलेगा। इस चरण में उम्मीदवारों को अपनी आवंटित सीट को अंतिम रूप से स्वीकार करना होगा। जिन छात्रों को IIT में सीट मिली है, वे अब अपनी सीट छोड़ नहीं सकते हैं। जबकि NIT, IIIT या GFTI में सीट प्राप्त करने वाले उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 तक अपना नाम वापस ले सकते हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को 22 जुलाई तक नाम वापसी से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देना होगा।

JOSAA Round 6 Seat Allotment Result ऐसे करें चेक

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर “Round 6 Seat Allotment Result” के लिंक पर क्लिक करें।
अपनी आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
आपकी सीट आवंटन की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
आवश्यक डाक्यूमेंट्स अपलोड कर रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करें।
ऑनलाइन माध्यम से सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करें।
कन्फर्मेशन पेज का स्क्रीनशॉट या प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखें।

JOSAA Round 6 Seat Allotment Result Direct Link

JoSAA क्या है?

JoSAA एक सेंट्रलाइज़्ड ऑनलाइन काउंसलिंग प्रणाली है, जिसके माध्यम से देशभर के 127 तकनीकी संस्थानों जैसे कि IIT, NIT, IIIT और GFTI में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कराई जाती है।