
ICSI CSEET Admit Card 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा आज कुछ ही देर में CSEET 2021 के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस एग्जाम के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे CSEET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आईसीएसआई की आधिकारिक साइट से डाउनलोड कर सकते हैं। CSEET 2021 Exam का आयोजन 8 मई 2021 को किया जाएगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, परीक्षा के एडमिट कार्ड 10 दिन पूर्व ही जारी किए जाएंगे। परीक्षा से 10 दिन पहले की बात करें तो आज 28 अप्रैल को ICSI CSEET Admit Card 2021 को अपलोड किए जा सकते हैं। आज एडमिट कार्ड जारी किए जाने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में एमसीक्यू टाइप के प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। प्रश्नों की कुल संख्या 140 होगी। प्रश्न पत्र कुल 200 अंकों का होगा। CSEET का आयोजन REMOTE प्रोक्टेड मोड के माध्यम से किया जाएगा।
Read More: आईसीएआई ने छात्रों के हित में लिया बड़ा फैसला, नियमों में दी बड़ी राहत
How To Download ICSI CSEET Admit Card 2021
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए ICSI CSEET Admit Card 2021 के लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में लॉगिन डिटेल्स भरकर सबमिट करें। लॉगिन करने के साथ ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।
Web Title: How To Download ICSI CSEET Admit Card 2021
Published on:
28 Apr 2021 07:43 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
