
RRB Group D Answer Key
RRB Group D: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ग्रुप-D परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए आज, 23 फरवरी 2026, बेहद अहम दिन है। बोर्ड की ओर से जारी की गई प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की समय-सीमा आज खत्म हो रही है। RRB ने कुछ दिन पहले ग्रुप-D परीक्षा की अस्थायी आंसर-की जारी की थी, ताकि उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकें। साथ ही यह सुविधा भी दी गई कि अगर किसी प्रश्न या विकल्प में गलती लगती है, तो उसके खिलाफ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। अब यही आपत्ति दर्ज कराने की विंडो आज बंद हो जाएगी। इसके बाद किसी भी तरह की शिकायत स्वीकार नहीं की जाएगी।
उम्मीदवारों को RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉगिन करना होगा। वहां दिए गए लिंक के जरिए वे संबंधित प्रश्न के खिलाफ अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। ध्यान रखें, आपत्ति करते समय प्रश्न संख्या सही चुनें और यदि संभव हो तो प्रमाण या स्रोत भी अपलोड करें, ताकि एक्सपर्ट टीम उसकी जांच कर सके। आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया ही वह मौका है जब उम्मीदवार संभावित गलतियों की ओर बोर्ड का ध्यान दिला सकते हैं। अगर विशेषज्ञों की जांच में आपत्ति सही पाई जाती है, तो उसे फाइनल आंसर-की में सुधार दिया जाएगा। फाइनल आंसर-की के आधार पर ही मेरिट लिस्ट तैयार होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Published on:
23 Feb 2026 01:29 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
