IGNOU और SBI लाइफ इंश्योरेंस के बीच हुए समझौते के तहत यह कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत यूनिट मैनेजर और बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को इग्नू के कैंपस प्लेसमेंट सेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए, careers.north2@sbilife.co.in पर ईमेल के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इस प्लेसमेंट प्रक्रिया के तहत चुने गए उम्मीदवारों को 2.85 लाख रुपये प्रति वर्ष का पैकेज मिलेगा। इस प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को 11 फरवरी 2025 को इग्नू कैंपस, कन्वेंशन सेंटर, मैदान गढ़ी, नई दिल्ली पहुंचना होगा। रिपोर्टिंग और रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक रहेगा। वहीं प्री-प्लेसमेंट टॉक सुबह 11:00 बजे से होगा।