उल्लेखनीय है कि देश की शीर्ष रैंक वाली प्राइवेट यूनिवर्सिटीज, प्राइवेट इंजीनियरिंग संस्थानों, बिजनेस स्कूलों, ईएमबीए बी-स्कूलों तथा विभिन्न कोर्सेज वाले काॅलेजों को सम्मानित करने के लिए ‘एजुकेषन वल्र्ड‘ मैग्जीन द्वारा यह अवाॅर्ड समारोह आयोजित किया गया था। ये रैंकिंग शिक्षा की गुणवत्ता के लिए संस्थानों की फैकल्टी मेम्बर्स की योग्यता, रिसर्च व इनोवेशन, प्लेसमेंट, इंडस्ट्री से जुड़ाव जैसे विभिन्न पैमानों के आधार पर दी जाती है।