कैट एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन MBA कोर्स में दाखिला लेने के लिए किया जाता है। इस परीक्षा को पास करने वाले छात्रों को देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज (Top Management Colleges) में दाखिला मिलता है। इन कॉलेज से डिग्री हासिल करने के बाद छात्रों को लाखों का पैकेज मिलता है। देश हो या विदेश, सभी जगह नौकरी के अवसर खुल जाएंगे। इस साल एनआईआरएफ रैंकिंग (NIRF Ranking 2024) में आईआईएम अहमदाबाद यानी भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) को देश का टॉप बिजनेस स्कूल का स्थान प्राप्त हुआ। वहीं दूसरे नंबर पर आईआईएम बैंगलोर और तीसरे नंबर पर आईआईएम कोझिकोड हैं। आइए, देखते हैं कि भारत के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में कौन-कौन से कॉलेज शामिल हैं।