30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IIT JAM Score Card 2025: आज जारी होगा आईआईटी जैम स्कोर कार्ड, इस वेबसाइट की मदद से करें चेक 

IIT JAM Score Card: आईआईटी दिल्ली आज यानी कि 24 मार्च को आईआईटी जैम का स्करोकार्ड जारी कर सकता है। जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 24 Mar 2025, 11:58 AM IST

IIT JAM Score Card 2025

IIT JAM Score Card 2025: आईआईटी दिल्ली आज यानी कि 24 मार्च को आईआईटी जैम का स्करोकार्ड जारी कर सकता है। जारी होने के बाद कैंडिडेट्स इसे आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड जारी होने के बाद प्रवेश विंडो भी सक्रिय कर दी जाएगी। कैंडिडेट्स 26 मार्च से 9 अप्रैल 2025 के बीच अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

कब शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया (IIT JAM Admission 2025)

जारी शेड्यूल के अनुसार, पहली आवंटन सूची 26 मई को जारी की जाएगी और अमान्य श्रेणी के उम्मीदवारों की सूची 8 मई, 2025 को JAM वेबसाइट पर साझा की जाएगी। स्कोरकार्ड जारी होने के बाद JOAPS पोर्टल पर एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- केंद्रीय विद्यालय बालवाटिका,1 और 3 में प्रवेश के लिए अप्लाई करने का आज आखिरी मौका, जल्दी करें आवेदन

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड (How To Download IIT JAM Score Card)

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाएं

-होमपेज पर ‘Link to download IIT JAM Scorecards’ को खोजें और इस पर क्लिक करें

-अगले स्टेप में अपना लॉगिन क्रेडेंशियल्स डालें

-अब अपना नाम और रोल नंबर खोजें और स्कोरकार्ड देखें

-इसका प्रिंटआउट निकाल लें

18 मार्च को जारी हुआ रिजल्ट

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि IIT दिल्ली ने हाल ही में संयुक्त प्रवेश परीक्षा, JAM 2025 के टॉपर्स की लिस्ट जारी की है। रिजल्ट 18 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जारी किए गए हैं। अक्षत गुप्ता ने फिजिक्स में AIR 1 हासिल की, सुवन घोष ने केमिस्ट्री में टॉप किया, विकास चौधरी ने गणित में, तनिश गुप्ता ने बायोटेक्नोलॉजी में और आर्यन चंद्रा ने अर्थशास्त्र में शीर्ष स्थान हासिल किया।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग