
KVS Admission 2025: केवी बालवाटिका 1 और 3 में प्रवेश के लिए आज अंतिम मौका है। बालवाटिका केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) द्वारा संचालित किया जाता है। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर लें।
केवी ने इस संबंध में नोटिस भी जारी किया। आधिकारिक नोटिस में कहा गया, “शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में नए प्रवेश के संबंध में इस कार्यालय के पत्र संख्या 05.03.2025 के क्रम में, यह सूचित किया जाता है कि बालवाटिका-1 और 3 (जहां भी लागू हो) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 24.03.2025 (रात 10:00 बजे तक) तक बढ़ा दी गई है।”
बालवाटिका-1, 2 और 3 के लिए 31 मार्च 2025 तक बच्चे की उम्र क्रमशः 3 से 4 वर्ष, 4 से 5 वर्ष और 5 से 6 वर्ष होनी चाहिए।
केवी में 25 प्रतिशत ऐसी सीट आरक्षित हैं, जिस पर प्रवेश पाने वाले छात्रों को कोई आवेदन शुल्क नहीं लगेगा। साथ ही, आरटीई कोटे के तहत प्रवेश पाने वाले बच्चों को कक्षा 1 में दाखिला मिलने के बाद कक्षा 8 तक छूट और रियायतें मिलती रहेंगी।
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं
-होम पेज पर केवी एडमिशन का एक लिंक उपलब्ध होगा उस पर क्लिक करें
-रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें
-अब आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें
-अंत में फॉर्म सबमिट कर दें और कंफर्मेशन पेज को डाउलोड कर लें
Updated on:
24 Mar 2025, 10:04 AM IST
Published on:
24 Mar 2025, 9:50 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.