
Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2025 (Image: indiannavy.gov.in)
Indian Navy Agniveer MR Musician Recruitment 2025: अगर आप गाने-बजाने में रुचि रखते हैं और साथ ही देश की सेवा करने का जज्बा भी है तो भारतीय नौसेना आपके लिए एक शानदार मौका लेकर आई है। इंडियन नेवी ने अग्निवीर एमआर म्यूजिशियन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो संगीत के क्षेत्र में दक्ष हैं और भारतीय नौसेना का हिस्सा बनना चाहते हैं।
इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई 2025 से आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 13 जुलाई 2025 रखी गई है।
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा कम से कम 50% अंकों के साथ पास की हो।
केवल अविवाहित महिला और पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती के समय और कार्यकाल के दौरान शादी करना मान्य नहीं होगा।
साथ ही उम्मीदवार के पास संगीत की समझ (जैसे सुर, ताल, और गीत की प्रस्तुति) होनी चाहिए।
उम्मीदवार को किसी भारतीय या विदेशी संगीत वाद्ययंत्र (जैसे कीबोर्ड, स्ट्रिंग, विंड इंस्ट्रूमेंट, ड्रम आदि) में कुशल होना चाहिए।
जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनका जन्म 1 सितंबर 2004 से 29 फरवरी 2008 के बीच होना चाहिए।
चयन तीन चरणों में होगा।
10वीं के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
फिजिकल फिटनेस टेस्ट (PFT)
संगीत कौशल परीक्षण और मेडिकल जांच
पुरुषों के लिए: 1.6 किमी दौड़ (6 मिनट 30 सेकेंड), 20 उठक-बैठक, पुश-अप, सिट-अप
महिलाओं के लिए: 1.6 किमी दौड़ (8 मिनट), 15 उठक-बैठक, 10 पुश-अप, सिट-अप
वेतन और सुविधाएं (Indian Navy Agniveer MR Musician Salary)
पहले वर्ष में वेतन: 30,000 रुपये प्रति माह
दूसरे वर्ष में: 33,000 रुपये प्रति माह
कार्यकाल कुल चार साल का होगा जिसमें अग्निवीरों को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी।
इस भर्ती प्रक्रिया में कोई भी आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी वर्गों के लिए आवेदन निशुल्क है।
अगर आपके अंदर संगीत की कला है और आप देशसेवा का सपना देखते हैं तो इंडियन नेवी का यह अवसर आपके लिए है। 5 जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है इसलिए जरूरी डाक्यूमेंट्स तैयार रखें और समय पर फॉर्म भरें।
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए विजिट करें: www.joinindiannavy.gov.in
Published on:
02 Jul 2025 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
