8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IQ Test: भारत का इकलौता शहर, जिसे उल्टा लिखने पर भी नहीं बदलता है नाम

Brain Game: भारत में कई शहर अपनी ऐतिहासिक विरासत, भौगोलिक स्थिति और आर्थिक गतिविधियों के कारण प्रसिद्ध हैं। इनके नाम भी शहरों की पहचान को अलग रूप देते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Feb 18, 2025

IQ Test

IQ Test

Brain Game: भारत में शहरीकरण का इतिहास हजारों वर्षों पुराना है। प्राचीन काल से ही यहां कई नगर बसते आए हैं, जो व्यापार, संस्कृति और प्रशासन के प्रमुख केंद्र रहे हैं। सिंधु घाटी सभ्यता के मोहनजोदड़ो और हड़प्पा विश्व के सबसे प्राचीन नियोजित शहरों में गिने जाते हैं, जहां उन्नत जल निकासी प्रणाली और सुव्यवस्थित बसावट देखने को मिलती थी। साल 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में 4041 सांविधिक शहर और 3892 कस्बे मौजूद हैं। सांविधिक शहर वे होते हैं, जो नगर निगम, नगर पालिका या नगर पंचायत के अधीन आते हैं, जबकि कस्बे वे होते हैं, जो नगर पालिका के अंतर्गत नहीं आते, लेकिन जनसंख्या और आर्थिक गतिविधियों के लिहाज से शहरों के समान होते हैं।

IQ Test: कौन-सा है वह शहर?


भारत में कई शहर अपनी ऐतिहासिक विरासत, भौगोलिक स्थिति और आर्थिक गतिविधियों के कारण प्रसिद्ध हैं। इनके नाम भी शहरों की पहचान को अलग रूप देते हैं। ऐसे में, क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर भी है जिसका नाम चाहे जैसे भी लिखा जाए, वह हमेशा एक जैसा ही रहता है? ओडिशा राज्य का कटक (Cuttack) ऐसा ही एक अनोखा शहर है, जिसका नाम उल्टा या सीधा लिखने पर कोई अंतर नहीं आता।

Cuttack: कटक का ऐतिहासिक महत्व


कटक ओडिशा के सबसे पुराने और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहरों में से एक है। इसे "सिल्वर सिटी" और "ओडिशा की व्यापारिक राजधानी" के रूप में भी जाना जाता है। यह शहर महानदी और कठजोडी नदी के संगम पर स्थित है, जिससे यह प्राकृतिक रूप से एक दुर्ग के समान विकसित हुआ। अपनी ऐतिहासिक और भौगोलिक विशेषताओं के कारण कटक भारत के प्रमुख शहरों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

यह खबर पढ़ें:-प्लेसमेंट के मामले में b.tech कंप्यूटर साइंस से आगे निकल रहा यह ब्रांच