22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Jamia Millia Islamia: जामिया के छात्रों की बल्ले-बल्ले! 4 MBA स्टूडेंट्स को दुबई की कंपनी से मिला ऑफर 

JMI Placement: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के चार छात्रों का चयन दुबई की एक कंपनी ने अच्छे पैकेज पर किया है। विश्वविद्यालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 24 Sep 2024, 2:51 PM IST

Jamia Millia Islamia

Jamia Millia Islamia Campus Selection: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के चार छात्रों का चयन दुबई की एक कंपनी ने अच्छे पैकेज पर किया है। विश्वविद्यालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई। वहीं यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल (यूपीसी) ने कहा कि दुबई स्थित प्रमुख रिटेल ब्रांड होम सेंटर की ओर से प्रबंधन अध्ययन विभाग से 4 MBA छात्रों का चयन हुआ है। ये विश्वविद्यालय के लिए खुशी की बात है। इन छात्रों को 24.5 लाख प्रति वर्ष का पैकेज मिला है। यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. रहेला फारूकी ने छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी।

कैंपस में कराई गई तैयारी (Jamia Millia Islamia)

प्रो. रहेला फारूकी ने कहा कि JMI का यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट सेल (JMI Placement Cell) अपने छात्रों को अच्छे प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करता है। इस प्लेसमेंट के लिए छात्रों को यूनिवर्सिटी प्लेसमेंट द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा था। साथ ही छात्र मॉक ग्रुप डिस्कशन में भी भाग ले रहे थे। प्रो. रहेला फारूकी ने कहा कि कंपनी की एचआर टीम सभी कैंडिडेट्स के ज्ञान से बहुत प्रसन्न दिखे।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी! अब बिहार में बढ़ेंगी MBBS की सीटें, अगले तीन साल में खोले जाएंगे 9 नए मेडिकल कॉलेज

विदेशी कंपनियों पर रहता है फोकस (JMI Placement)

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली स्थित JMI हमेशा अपने प्लेसमेंट और पैकेज को लेकर चर्चा में रहता है। विशेषकर MBA की बात करें तो बीते वर्ष करीब पांच अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने छात्रों को 20-25 लाख तक का पैकेज ऑफर किया था। पहले चरण के प्लेसमेंट में, JMI के सेल का फोकस अंतरराष्ट्रीय कंपनी पर रहता है।