
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास (IIT Madras) की ओर से आज से जेईई एडवांस 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दिए जाएंगे। ऐसे अभ्यर्थी जो आईआईटी जेईई के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। बता दें, यह लिंक शाम 5 बजे से एक्टिव होंगे।
आवेदन करने के लिए छात्रों को निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 3200 रुपये देना होगा। वहीं महिला, एससी/एसटी, पीडब्लूडी श्रेणी से आने वाले छात्रों को 1600 रुपये देना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
बता दें, 24 अप्रैल देर रात जेईई मेन सेशन टू के परिणाम (JEE Main Session 2 Result 2024) जारी किए गए। इस वर्ष करीब 56 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया है। महाराष्ट्र के नीलकृष्ण ने प्रथम स्थान हासिल किया है।
Published on:
28 Apr 2024 10:28 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
