
जेईई एडवांस 2025 (क्रेडिट- जेईई आधिकारिक वेबसाइट)
JEE Advanced 2025 Answer Key: जेईई एडवांस 2025 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। IIT Kanpur ने प्रोविजनल आंसर आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी की है। कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट 22 मई 2025 को जारी कर दी गई थी।
कैंडिडेट्स 26 मई से 27 मई 2025 तक आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवारों को हर एक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए फीस देनी होगी। इन ऑब्जेक्शन को विषय के एक्सपर्ट चेक करेंगे और फिर IIT Kanpur की ओर से फाइनल आंसर की 2 जून 2025 को जारी की जाएगी। फाइनल आंसर जारी होने के कुछ दिन बाद ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
जेईई एडवांस 2025 का पेपर 18 मई 2025 को आयोजित किया गया था। परीक्षा दो सत्रों में तीन घंटे के लिए आयोजित की गई थी। पेपर 1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया गया था।परीक्षा में तीन घंटे की अवधि के दो पेपर (पेपर 1 और पेपर 2) शामिल थे। दोनों पेपरों में उपस्थित होना छात्रों के लिए अनिवार्य था। JEE Advanced 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 1.87 लाख छात्र शामिल हुए थे।
Published on:
25 May 2025 04:10 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
