JEE Main 2025 में 80 पर्सेंटाइल पर कहां मिलेगा दाखिला, यहां देखें
JEE Main 2025: जेईई मेन में जिन्हें 95 पर्सेंटाइल से ऊपर आए हैं उन्हें देश के Top NIT संस्थानों में एडमिशन मिल जाएगा। लेकिन कुछ छात्र ऐसे भी हैं जिनका पर्सेंटाइल 80 के आसपास है। आइए, देखें उन्हें कहां एडमिशन मिल सकता है-
JEE Main 2025: जेईई मेन का रिजल्ट आ चुका है। ऐसे में छात्रों की तलाश टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला पाने के लिए शुरू हो चुकी है। जेईई मेन में जिन्हें 95 पर्सेंटाइल से ऊपर आए हैं उन्हें देश के Top NIT संस्थानों में एडमिशन मिल जाएगा। लेकिन कुछ छात्र ऐसे भी हैं जिनका पर्सेंटाइल 80 के आसपास है। आइए, देखें उन्हें कहां एडमिशन मिल सकता है-
जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
एक्सपर्ट की मानें तो 80-85 पर्सेंटाइल वाले कैंडिडेट्स को NIT के कुछ बीटेक कोर्सेज में दाखिला मिल सकता है। ऐसे कैंडिडेट्स एनआईटी जालंधर, एनआईटी दुर्गापुर, एनआईटी गोवा और अन्य प्रतिष्ठित संस्थान जैसे कि केआईआईटी यूनिवर्सिटी, बीआईटी रांची, आईआईआईटी इलाहाबाद जैसे संस्थानों में दाखिला ले सकते हैं। जेईई मेन में 80 पर्सेंटाइल वालों की रैंक 246089 से 166000 के बीच रह सकती है।
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश के 31 एनआईटी संस्थानों में दाखिला जेईई मेन स्कोर के आधार पर होता है। जेईई मेन के दोनों सेशन जनवरी और अप्रैल में से बेस्ट वाले सेशन के स्कोर के आधार पर रैंक तय की जाती है। एडमिशन के लिए JoSAA Counselling के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होता है।