शिक्षा

JEE Main Exam Result 2021: NTA ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Exam Result 2021: JEE Main एग्जाम का रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही बहुत जल्दी JEE Advanced Exam के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे जिसका पूरा प्रोसेस वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है।

less than 1 minute read

JEE Main Exam Result 2021: नई दिल्ली। इंजीनियरिंग कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा JEE Main Exam 2021 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। एग्जाम में 18 स्टूडेंट्स ने टॉप रैंक हासिल की हैं जबकि कुल 44 छात्र-छात्राओं को 100 परसेंटाइल मार्क्स मिले हैं।

ऐसे करें JEE Main 2021 Exam Results चेक

इस वर्ष के JEE Main Exam 2021 Result में टॉप रैंक हासिल करने वाले छात्रों की सूची इस प्रकार हैं-
1. कर्नम लोकेश (आंध्र प्रदेश)
2. दुग्गनेनी वेंकट पानीश (आंध्र प्रदेश)
3. पासल वीरा शिवा (आंध्र प्रदेश)
4. कंचनपल्ली राहुल नायडू (आंध्र प्रदेश)
5. वैभव विशाल (बिहार)
6. अंशुल वर्मा (राजस्थान)
7. रुचिर बंसल (नई दिल्ली)
8. प्रवर कटारिया (नई दिल्ली)
9. हर्ष (हरियाणा)
10. अनमोल (हरियाणा)
11. गौरव दास (कर्नाटक)
12. पोलु लक्ष्मी साई लोकेश रेड्डी (तेलंगाना)
13. मधुर आदर्श रेड्डी (तेलंगाना)
14. वेलावली वेंकट कार्तिकेय साई (तेलंगाना)
15. जोस्यूला वेंकट आदित्य (तेलंगाना)
16. पल अग्रवाल (उत्तर प्रदेश)
17. अमेय सिंघल (उत्तर प्रदेश)

JEE Advanced के लिए रजिस्ट्रेशन ऐसे करवाएं
JEE Main Result 2021 में पास होने वाले छात्र JEE Advanced 2021 के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार JEE Main एग्जाम में टॉप रैंक हासिल करने वाले लगभग ढाई लाख छात्र JEE Advanced Exam के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगे। इसका पूरा प्रोसेस JEE Advanced की वेबसाइट पर दिया गया है। जल्दी ही JEE Advanced 2021 Exam के लिए भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे। एग्जाम के लिए तीन अक्टूबर 2021 निश्चित की गई है।

Published on:
15 Sept 2021 08:03 am
Also Read
View All

अगली खबर