Jamia Millia Islamia University: जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार विश्वविद्यालय 25 कोर्सों में दाखिला देगा, जिनमें बैचलर इन डिजाइन और कंप्यूटर साइंस जैसे नए कोर्स शामिल हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है, जबकि प्रवेश परीक्षाएं 26 अप्रैल 2025 से आरंभ होंगी।