8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan PTET: राजस्थान में 4 वर्षीय B.ED के लिए पीटीईटी आवेदन प्रक्रिया को अगले आदेश तक किया गया स्थगित

Rajasthan PTET 2025 परीक्षा का आयोजन 15 जून 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड/बीएससी बीएड कोर्सों में दाखिले के लिए होगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 8 Mar 2025, 3:51 PM IST

Rajasthan PTET

Rajasthan PTET

Rajasthan PTET Registration: राजस्थान में चार वर्षीय बीएड कोर्स में दाखिले के लिए होने वाली Pre-Teacher Education Test (PTET) 2025 की आवेदन प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। जिन अभ्यर्थियों को बीए बीएड और बीएससी बीएड (चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स) में एडमिशन लेना है, वे अभी आवेदन नहीं कर सकेंगे। हालांकि, दो वर्षीय बीएड के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, चार वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए आवेदन प्रक्रिया को राज्य सरकार के अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर इस संबंध में नोटिस मिल जाएगा।

यह खबर पढ़ें:-RSMSSB Calendar 2025: बोर्ड के नए कैलेंडर के अनुसार जानें कब होगी REET Mains, जेल प्रहरी सहित अन्य जरुरी परीक्षा

Rajasthan PTET: परीक्षा तिथि


PTET 2025 परीक्षा का आयोजन 15 जून 2025 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड/बीएससी बीएड कोर्सों में दाखिले के लिए होगी।

Rajasthan PTET: जान लें जरुरीं योग्यता


दो वर्षीय बीएड कोर्स
आवेदकों के ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
आरक्षित श्रेणी (SC, ST, OBC, MBC, दिव्यांग, विधवा, तलाकशुदा महिला) के लिए न्यूनतम 45% अंक जरुरी हैं।

चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड/बीएससी बीएड
आवेदकों के 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50% अंक होने चाहिए।
आरक्षित श्रेणी (केवल राजस्थान के मूल निवासी) के लिए न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य हैं।

आयु सीमा
आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 17 वर्ष निर्धारित है।
आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के आधार पर की जाएगी।

आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

यह खबर पढ़ें:-Delhi School Admission 2025-26: दिल्ली में ईडब्ल्यूएस और डीजी कैटेगरी के बच्चों के लिए पहले ड्रॉ के नतीजे आज आएंगे, ऐसे कर पाएंगे चेक