
IT labs
केरल के 9,941 राजकीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 20.86 लाख स्कूली बच्चों को जुलाई से अपने स्कूलों में हाईटेक आईटी प्रयोगशालाओं की सुविधाएं प्राप्त होंगी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
केरल इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (काइट) के वाइस चेयरमैन और कार्यकारी निदेशक के. अनवर सादात ने कहा कि राज्य के 9,941 स्कूलों में 55,086 लैपटॉप व यूएसबी स्पीकर और 23,170 मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर की आपूर्ति के आदेश जारी किए गए हैं।
सादात ने कहा, स्कूलों में हाईटेक लैब जुलाई से लगा दी जाएंगी। इसकी तैयारी के लिए छुट्टियों के समय स्कूलों के 76,349 शिक्षकों को आईटी की स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी।
प्रोजेक्ट पर आया इतना खर्च
पूरे प्रोजेक्ट पर 204.90 करोड़ रुपए का खर्च आया है।
Published on:
22 May 2019 01:29 pm

बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
