
education news in hindi, education, robotics, little sofia robot, sofia robot, artificial intelligence, computer science, software engineering, engineering course
भविष्य में इंसानों जैसे दिखने वाले ‘ह्यूमनॉइड रोबोट’ का अभी चेहरा हांगकांग स्थित हैनसन रोबोटिक्स कंपनी की 2016 में बनाई सोफिया रोबोट है। हालांकि सोशल रोबोट सोफिया की व्यावसायिक सफलता ने उसे बहुत व्यस्त कर दिया है। अब कंपनी ने बच्चों के लिए खास सीखने में मदद करने वाली सोफिया रोबोट की छोटी बहन ‘लिटिल सोफिया’ बनाई है। बच्चों की दोस्त लिटिल सोफिया एक सोशल टॉय रोबोट है। यह बच्चों को सरल तरीके से कम्प्यूटर की जटिल ‘कोड प्रोग्रामिंग’ सिखाएगी।
36 सेमी. है ऊंचाई
इस टॉय रोबोट की ऊंचाई महज 36 से.मी. (14 इंच) है। यह देखने में सोफिया की जुड़वां लगती है। हालांकि इसका चेहरा बच्चों को देखते हुए थोड़ा कार्टून कैरेक्टर जैसा बनाया गया है। पहली नजर में यह किसी इंसान और रोबोट का मिश्रण लगती है। हैनसन रोबोटिक्स का कहना है कि लिटिल सोफिया को बड़े आकार के रोबोट जैसे ही प्रोग्राम किया गया है लेकिन देखने में वह एक घरेलू रोबोट जैसी लगती है।
डांसर है ये सोफिया
क्योंकि इसे खास बच्चों के लिए बनाया गया है इसलिए इसमें कुछ नई बातें भी जोड़ी गई हैं। लिटिल सोफिया चेहरे पहचान सकती है, इंसानी आवाज में बातचीत कर सकती है। लेकिन जो इसे बिल्कुल खास बनाती है वह है कि यह डांस कर सकती है।
बच्चों की टॉय टीचर
यह बच्चों को एक कुशल शिक्षक की तरह कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग और कोडिंग भी सिखा सकती है। आईओएस और एन्ड्रॉएड सिस्टम को सपोर्ट करने वाली ऐप की सहायता से उपयोगकर्ता ‘ब्लॉकली’ और ‘पायथन’ जैसी कम्प्यूटर भाषाओं का उपयोग करके इसे प्रोग्राम कर सकते हैं। यह बच्चों को कोड करना सिखा सकती है। लिटिल सोफिया 7 से 13 साल के बच्चों खासकर लड़कियों को स्टेम फील्ड में रुचि जगाने के लिए प्रेरित करती है।
लिटिल सोफिया की आवाज भले ही मशीनी लगे लेकिन यह अपने चेहरे से ज्यादा अभिव्यक्त कर सकती है। ‘ऑगमेंटेड रिएलिटी फंक्शन’ की सहायता से यह खुद को स्नैप चैट स्टाइल में तैयार कर सकती है। कंपनी का दावा है कि साल के अंत तक यह हमारे घरों में मौजूद होगी।
Published on:
10 Feb 2019 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
