
MBBS Cut Off: हर साल लाखों की संख्या में छात्र नीट यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं। इनमें से कम ही हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिल पाता है। यदि आप भी नीट यूजी की परीक्षा दे रहे हैं तो आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी है कि परीक्षा में कितना स्कोर करने पर आपको नीट यूजी में दाखिला मिलेगा। आइए, समझते हैं-
नीट यूजी में दो स्कोर महवत्वपूर्ण हैं। इन्हीं स्कोर के आधार पर मेडिकल कॉलेज (Medical College) में दाखिला मिलेगा। ये दो स्कोर हैं, क्वालिफाइंग कटऑफ और एडमिशन कटऑफ। क्वालिफाइंग कटऑफ (Qualifying Cut Off) न्यूनतम अंक है जो नीट परीक्षा पास करने और काउंसलिंग के लिए जरूरी है। वहीं एडमिशन कट-ऑफ (Admission Cut Off) कॉलेज का कटऑफ है जो सरकारी व निजी मेडिकल कॉलेज में दाखिले के लिए जरूरी है।
एनटीए न्यूनतम क्वालिफाइंग पर्सेंटाइल निर्धारित करती है, जिसके मुताबिक MBBS के लिए सामान्य कैटेगरी के लिए 50वां पर्सेंटाइल जरूरी है। वहीं जनरल कैटेगरी का स्कोर रेंज 720 में से 720 से 164 होना चाहिए। वहीं OBC, SC, और ST श्रेणियों के लिए 40वां परसेंटाइल आवश्यक है, जिसका स्कोर रेंज 720 में से 163 से 129 के बीच होना चाहिए। सामान्य-PH (Persons with Disabilities) श्रेणी के लिए 45वां परसेंटाइल आवश्यक है, जिसका स्कोर रेंज 720 में से 163 से 146 के बीच होना चाहिए। SC, ST, और OBC-PH श्रेणियों के लिए 40वां परसेंटाइल आवश्यक है, जिसका स्कोर रेंज 720 में से 145 से 129 के बीच होना चाहिए।
अन्य सरकारी कॉलेज में दाखिला पाने के लिए 700 का स्कोर जरूरी है वो भी 15% अखिल भारतीय कोटा के तहत। वहीं राज्य कोटा (85%) के लिए सामान्य श्रेणी में 600 से 650 स्कोर आवश्यक है। OBC श्रेणी के लिए 590 से 650 स्कोर की आवश्यकता है। एससी और एसटी के लिए 590 का स्कोर लाना जरूरी है।
इस साल करीब 23 लाख छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। परीक्षा 4 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है। वहीं अब एडमिट कार्ड की बारी है। जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी किए जाएंगे। नीट संबंधित किसी भी तरह के आधिकारिक अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट देखें।
Updated on:
24 Apr 2025, 6:56 PM IST
Published on:
24 Apr 2025, 6:56 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.