11 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘महिला के पढ़ने से प्रजनन दर क्‍यों घटती है?’ MPSC के इस सवाल पर मच गया बवाल, जानिये क्या मिला उत्तर

MPSC Unique Question: महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) की परीक्षा में एक सवाल यह पूछा गया था कि महिलाओं के...

2 min read
Google source verification
MPSC Unique Question

MPSC Unique Question

MPSC Unique Question: परीक्षाओं में कई बार ऐसे सवाल पूछे जाते हैं, जो चर्चा का विषय बन जाती है। या यूं कहें कि कई बार परीक्षा में पूछे गए सवाल को लेकर विवाद पैदा हो जाता है। ऐसे ही एक सवाल को लेकर विवाद छात्रों, शिक्षकों और आयोग के बीच पैदा हो गया है। एक दिसंबर को हुए महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन यानी MPSC के Prelims परीक्षा में पूछा गया जिसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस की जा रही है। सवाल में महिलाओं के प्रजनन दर को महिलाओं की पढ़ाई से जोड़ा गया है।

यह खबर भी पढ़ें:- Bihar Vidhan Sabha Vacancy 2024: बिहार विधानसभा सचिवालय में कई पदों पर निकली है भर्ती, बस चाहिए ये योग्यता

MPSC में पूछा गया सवाल


दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महाराष्ट्र पब्लिक सर्विस कमीशन (MPSC) की परीक्षा में एक सवाल यह पूछा गया था कि महिलाओं के पढ़ने से प्रजनन दर क्यूं घटती है। इसके चार ऑप्शंस भी दिए गए थे। पहला, शिक्षा महिलाओं के लिए काम के अवसर बढ़ाती है, दूसरा, शिक्षित महिलाएं चाहती हैं कि उनके बच्चे भी शिक्षित हों, तीसरा, शिक्षा और साक्षरता महिलाओं को गर्भनिरोधक के बारे में जानकार बनाती है और चौथा, महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। चारों ऑप्शन में से किसी एक जवाब को छात्रों को चुनना था। इस सवाल को लेकर कई छात्रों और एजुकेशन एक्टिविस्ट का मानना है कि महिलाओं की शिक्षा को प्रजनन दर से जोड़ना सही नहीं है। यह बिलकुल अप्रासंगिक और संवेदनशील मामला है।

यह खबर भी पढ़ें:- B.Tech में प्लेसमेंट के मामले में कंप्यूटर साइंस से आगे निकल रहा यह ब्रांच

MPSC: सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा बहस


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा हुआ है। एक छात्र ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हैरानी की बात है कि आयोग ने ऐसे स्टेटमेंट प्रश्न पत्र में शामिल किये हैं। ऐसा कहना कि शिक्षा जनसंख्या नियंत्रण का उपाय है एक बात हो सकता है लेकिन महिलाओं की शिक्षा को प्रजनन से जोड़ना बिलकुल ही अलग बात है। यह बेहद दुखद और सही नहीं है। इसके साथ ही कई छात्र हैं जो इस सवाल को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पोस्ट लिख रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें:- इन 5 मास्टर डिग्री को करने से भविष्य होगा उज्जवल

MPSC Unique Question: आयोग का बयान आया सामने


इस मामले में आयोग का भी बयान सामने आया है। इस मामले पर आयोग की सचिव सुवर्णा करात ने बताया है कि एग्ज़ाम के लिए प्रश्न पत्र विशेषज्ञों का एक पैनल तैयार करता है। जिस कारण से आयोग को इस सवाल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इसलिए उन्होंने कहा कि हमें सवाल की कोई जानकारी नहीं थी।

यह खबर भी पढ़ें:-अब फ्री में UPSC और UPPSC PCS की कर सकते हैं तैयारी, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें सभी जरुरी बातें