
NCRTC Vacancy
NCRTC: National Capital Region Transport Corporation(NCRTC) ने लेखपाल/पटवारी और तहसीलदार के पदों पर भर्तियां निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 10 जनवरी 2025 से 10 फरवरी 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ncrtc.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया वॉक-इन-इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। जो फरवरी 2025 में आयोजित होंगे। इंटरव्यू की तारीख, समय और स्थान की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिया गया है।
इस भर्ती के माध्यम से कुल 5 पदों पर भर्ती की जानी है। जिसमें तहसीलदार के 1 पद और पटवारी/लेखपाल के 04 पद शामिल हैं। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग निम्नलिखित दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर कॉरिडोर या दिल्ली-पानीपत नमो भारत कॉरिडोर के कार्यालय पर किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी इस नोटिफिकेशन के माध्यम से देखी जा सकती है।
इस भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो आवेदकों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना आवश्यक है। इसके साथ ही केंद्र या राज्य सरकार के राजस्व विभाग में न्यूनतम 20 वर्षों का कार्य अनुभव भी होना चाहिए।
उम्मीदवारों की आयु सीमा अधिकतम 65 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को तहसीलदार पद के लिए 87,692 रूपये प्रति माह और पटवारी/लेखपाल पद के लिए 36,350 प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
उम्मीदवारों के चयन के लिए18 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। जिसका समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। पता- एनसीआरटीसी, सीपीएम/गुरुग्राम ऑफिस F3G9+5GF, लीजर वैली रोड, नियर वेस्टिन होटल, इफको चौक, गुरुग्राम, हरियाणा
Published on:
20 Jan 2025 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
