
NEET PG 2025: नीट पीजी छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2025 परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी है, जिसके मुताबिक एग्जाम 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। वहीं दाखिले के लिए छात्रों को जरूरी शर्त को पूरा करना होगा। आइए, देखें नीट पीजी परीक्षा का शेड्यूल और इससे जुड़ी जरूरी बातें-
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 15 जून 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड (CBT) होगी जो भारत के विभिन्न केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक होगी।
सभी MBBS पाठ्यक्रम के छात्रों को दाखिले के लिए इंटर्नशिप की शर्तों को पूरा करना होगा। छात्रों को पाठ्यक्रम के बाद अपनी इंटर्नशिप पूरा करना होगा। बिना इंटर्नशिप पूरा किए NEET PG परीक्षा के लिए छात्रों को योग्य नहीं माना जाएगा। सभी एनईईटी पीजी उम्मीदवारों के लिए इंटर्नशिप पूरा करने की समय सीमा 31 जुलाई, 2025 निर्धारित की गई है।
काउंसलिंग की 50% सीटों के देखरेख मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) करेगी। वहीं राज्य काउंसलिंग अधिकारी के हिस्से बाकी के 50 प्रतिशत सीट आएंगे। परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसमें कई सारे स्टेज शामिल होंगे। काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन, विकल्प भरना, सीट आवंटन और आवंटित संस्थानों को रिपोर्ट करना आदि शामिल है।
Updated on:
18 Mar 2025, 12:28 PM IST
Published on:
18 Mar 2025, 12:17 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.