स्नातक कोर्सेस के लिए National Eligibility-cum-Entrance Test (NEET) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। चिकित्सा स्नातक के कोर्सेस एमबीबीएस, बीडीएस में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) इस साल नीट परीक्षा का आयोजन करवा रही है। जो उम्मीदवार नीट यूजी 2019 परीक्षा में बैठना चाहते हैं, वे आज से आवेदन करने के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।