8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NEET UG 2021 : एनटीए ने जारी किए नीट यूजी के लिए ADMIT CARD, ऐसे करें Download

NEET UG 2021 : 12 सितंबर को होने वाली नीट यूजी परीक्षा के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए पढ़े पूरी खबर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shalu Saini

•

Updated: 7 Sep 2021, 12:11 PM IST

NEET UG 2021: नीट यूजी परिक्षा का एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी कर दिया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि 12 सिंतबर को नीट यूजी परिक्षा आयोजित की गई हैं।

बता दें कि 13 जुलाई से नीट यूजी परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई थी, जिसके लिए 10 अगस्त फॉर्म भरने की आखऱी तारीख थी। 11 से 14 अगस्त तक का समय फॉर्म करेक्शन के लिए दिया गया था। अब 12 सिंतबर को होने वाली परिक्षा के लिए एनटीए ने प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर परिक्षा से जुडी सारी डिटेल प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि एनटीए द्वारा जारी किए गए एडिमट कार्ड में सारी जानकारियां अच्छे से पढ़ लें, वहीं कुछ समय पहले एनटीए द्वारा नीट एग्जाम सिटी की लिस्ट जारी की गई थी। उम्मीदवार द्वारा दिए प्रिफेरेन्स के आधार पर परीक्षा केंद्र आबंटित किए गए हैं।

ये भी पढ़े - RSMSSB VDO Recruitment 2021 : राजस्थान में Village Development Officer के पद के लिए 3896 भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

एडमिट कार्ड ऐसे कर सकते है डाउनलोड

बता दें कि नीट परीक्षा के स्थागित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी जिससे सोमवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया हैं। इस याचिका में सीबीएसई कंपार्टमेंट, निजी, पत्राचार परीक्षाओं के एलान के बाद NEET UG 2021 परीक्षा को स्थगित कर इसे रिशेड्यूल करने की मांग की गई थी। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि तय कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा 12 सितंबर को ही आयोजित की जाएगी। दरअसल, कोर्ट में छात्रों के एक बैच ने ये तर्क देते हुए याचिका दायर की थी कि नीट की प्रवेश परीक्षा बाकी एग्जाम के साथ टकराएगी, जिसको लेकर कोर्ट ने कहा की इस परीक्षा को 16 लाख से ज्यादा छात्र देते है, कुछ छात्रों की याचिका पर इसे स्थगित नहीं किया जा सकता। वहीं एऩटीए द्वारा बताया गया कि जो भारतीय मध्य पूर्व के देशों में रह रहे है उनके लिए भी दुबई और कुवैत में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।