
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही नीट यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर सकता है। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने इस साल की परीक्षा दी है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी परीक्षा के लिए किसी भी वक्त एडमिट कार्ड जारी हो सकता है। परीक्षा का आयोजन 5 मई को होगा। लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके आप अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है- neet.nta.ac.in.
एनटीए पहले ही परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर चुकी है। इससे छात्रों को यह जानकारी मिल जाएगी कि उनकी परीक्षा किस शहर में होगी। ऐसे में छात्र परीक्षा से पहले अपनी प्लानिंग कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन 5 मई के दिन दोपहर में 2 से शाम 5.20 बजे तक किया जाएगा।
संबंधित विषय:
Published on:
29 Apr 2024 10:48 am

बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
