
NEET UG Exam Centres: देश की बड़ी परीक्षाओं में से एक नीट परीक्षा 2025 को लेकर जोरों-शोरों से तैयारी चल रही हैं। पहले इस परीक्षा के लिए पैर्टन जारी किया गया। वहीं अब खबरों में है कि परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा 2025 को लेकर बड़ी घोषणा की है, जिसके तहत इस वर्ष NEET UG परीक्षा पेन और पेपर मोड (OMR आधारित) में एक ही दिन और एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। वहीं अब परीक्षा केंद्रों को लेकर रोडमैप तैयार किए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालयों के साथ-साथ दूसरे सरकारी संस्थानों की भी मैंपिंग की जाएगी। बता दें, इस वर्ष से ज्यादा से ज्यादा सरकारी संस्थानों में परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुधारों पर बनी उच्च स्तरीय कमिटी की सिफारिशों के बाद यह फैसला लिया गया।
पिछले साल की तरह इस बार भी नीट यूजी परीक्षा पेन पेपर मोड में आयोजित होगी। परीक्षा एक ही दिन और एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। इसे देखते हुए ज्यादा एग्जाम सेंटर की जरूरत होगी।
पिछले साल नीट यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन 9 फरवरी को शुरू हो गए थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फरवरी महीने के अंत तक इस साल भी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाए। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
वर्ष 2024 में नीट यूजी परीक्षा 5 मई को पेन पेपर मोड में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक एक ही शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के जरिए एमबीबीएस, बीडीएस जैसे अन्य मेडिकल कोर्सेज में दाखिला मिलता है।
Updated on:
18 Jan 2025 03:44 pm
Published on:
18 Jan 2025 03:44 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
