2 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NEET UG Result: एनटीए ने जारी किया परिणाम, ऐसे चेक करें

NEET UG Result 2024: एनटीए ने नीट यूजी पुन: परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। आप अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
NEET UG Result 2024

NEET UG Result 2024: एनटीए ने नीट यूजी पुन: परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। ऐसे छात्र जिन्होंने नीट री-एग्जाम में भाग लिया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, exams.nta.ac.in । रिजल्ट देखने के लिए कैंडिडेट्स को जिन डिटेल्स की जरूरत पड़ेगी, वे हैं एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ। इन्हें डालकर आप अपने नतीजे देख सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा (NEET UG Result)

नीट-रीटेस्ट का आयोजन 23 जून को किया गया था। ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने री-टेस्ट ऑप्ट किया था केवल उनके लिए ही परीक्षा का आयोजन हुआ था। कुल 1563 छात्रों के लिए नीट री-एग्जाम आयोजित किया गया था। लेकिन इसमें कुल 813 ने ही एग्जाम दिया था। दरअसल, छात्रों को ऑप्शन दिया गया था कि वे चाहें तो एग्जाम दें और चाहें तो न दें। परीक्षा वाले कैंडिडेट ग्रेस मार्क्स को हटाकर अपने ओरिजिनल स्कोर को रख सकते थे। इस स्थिति में कई सारे छात्रों ने परीक्षा नहीं देने का ऑप्शन चुना। 

यह भी पढ़ें- घर घर जाकर सब्जी बेचता, मजदूरी की, राजस्थान के इस RAS अधिकारी ने ऐसे बदली अपनी किस्मत

ऐसे देखें रिजल्ट 

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  • होम पेज पर एक लिंक दिया होगा ‘NEET UG Result 2024’, इस पर क्लिक करें
  • लॉगिन डिटेल्स डालकर सबमिट बटन दबाएं 
  • इतना करते ही रिजल्ट आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा 
  • रिजल्ट को भविष्य के लिए डाउनलोड कर लें