
education news in hindi, education, rajasthan university, university of rajasthan, sports, reservation
यूनिवर्सिटी के संघटक राजस्थान कॉलेज में स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट से एडमिशन के वक्त वेटेज लेने वाले स्टूडेंट्स को अब फिजिकल एजुकेशन सब्जेक्ट लेना कम्पलसरी होगा। कॉलेज के इस फैसले के बाद स्टूडेंट्स पेशोपेश में हैं कि वे एडमिशन में स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट का फायदा ले या नहीं। एक्सपट्र्स का कहना है कि कॉलेज या यूनिवर्सिटी किसी स्टूडेंट्स को कोई सब्जेक्ट लेने के लिए बाध्य नहीं कर सकती। ये स्टूडेंट्स तय करेगा कि उसे फिजिकल एजुकेशन पढऩा है या नहीं? स्टूडेंट अपनी चॉइस के सब्जेक्ट्स पढऩे के लिए फ्री है, वो गेम खेलता है, ये उसका एडिशनल टैलेंट है।
स्टूडेंट्स का भी कहना है कि स्पोर्ट्स में पार्टिसिपेट करना और फिजिकल एजुकेशन सब्जेक्ट के रूप में पढऩा दोनों अलग-अलग है। अब हायर एजुकेशन में दूसरे सब्जेक्ट्स पढऩे हैं, लेकिन कॉलेज के इस फैसले ने परेशानी में डाल रखा है। वहीं राजस्थान यूनिवर्सिटी के फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट की बात करे, तो यहां टीचर्स की कमी है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब टीचर्स ही नहीं हैं, तो स्टूडेंट्स को फिजिकल एजुकेशन सब्जेक्ट पढ़ाएगा कौन?
स्टूडेंट को किसी सब्जेक्ट के चुनाव को लेकर बाध्य नहीं किया जा सकता। सब्जेक्ट का चुनाव स्टूडेंट का ही फैसला होगा। ये कॉलेज स्तर पर लिया गया निर्णय है। अगर शिकायत आती है, तो जांच कराई जाएगी
- प्रो. विजयवीर सिंह, यूजी एडमिशन कन्वीनर
Published on:
11 Jun 2019 02:11 pm

बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
