12 वीं के बाद फैशन के क्षेत्र में कई सारे कोर्स हैं जो छात्र करते हैं। जैसे फैशन डिजाइनिंग, फैशन टेक्नोलॉजी, टेक्सटाइल डिजाइनिंग, फैशन मैनेजमेंट जैसे कई कोर्स हैं। जो अलग-अलग संस्थान करवाती हैं। इनमें सबसे प्रमुख है, फैशन डिजाइनिंग। इस कोर्स में किसी परिधान को कैसे बेहतर तरीके से प्रस्तुत किया जा सकता है, इसकी पढ़ाई होती है। वहीं फैशन टेक्नोलॉजी में फैशन के अलग-अलग मशीनी पहलुओं को समझना होता है। इन कोर्सों को करने के लिए सरकारी और प्राइवेट कई कॉलेज हैं। जहां से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की जा सकती है।