5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब छात्र पढ़ेंगे भारत का नया मानचित्र

-सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने किया पत्र जारी-सभी स्कूलों को दिए निर्देश-राज्यों की बंटवारे की देनी होगी जानकारी

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Nishi Jain

Dec 05, 2019

अब छात्र पढ़ेंगे भारत का नया मानचित्र

अब छात्र पढ़ेंगे भारत का नया मानचित्र

जयपुर

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन सीबीएसई ने पत्र जारी कर हाल ही में भारत के मानचित्र के सबंध में निर्देश जारी किए है। निर्देश में कहा गया है कि सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से भारत का नया राजनीतिक मानचित्र जारी किया गया है ऐसे में विद्यार्थियों को पुराने नक्शे से न पढ़ा कर नए मानचित्र में पढ़ाया जाए। इसके अलावा स्कूलों में विभिन्न जगहों से पुराने नक्शे हटाकर नए नक्शे लगाए जाए। वही भूगोल के शिक्षकों को भी दिशा निर्देश दिए गए है कि वे विद्यार्थियों को भारत के नए और पुराने नक् शे में हुए बदलाव की जानकारी भी दें।

सीबीएसई के निर्देश के अनुसार स्कूल में अब विद्यार्थियों को देश के 28 राज्यों और नौ केंद्रशासित प्रदेशों की विस्तृत जानकारी दी जाए।सीबीएसई ने शिक्षकों को भी भारत के नए नक् शे के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया ताकि वे स्टूडेंट्स को सही और उचित जानकारी दे सकें। इसके अलावा स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों के बीच नया नक्शा भी बांटने को कहा गया है। इससे वे अपने साथ उसे घर भी ले जा सकते है और अभिभावकों को भी नए नक् शे की जानकारी दे सकते है।