
Rajasthan BSTC Pre DElEd 2025: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया 26 अप्रैल 2025 को खत्म हो गई। अब परीक्षा की बारी है। वहीं वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा ने प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी शेड्यूल के मुताबिक परीक्षा 1 जून 2025 को निर्धारित है।
इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 मई रविवार को जारी होंगे। वहीं इसके लिए आंसर की 5 जून 2025 को आएगी। रिजल्ट 18 जून 2025 को आएगा। प्रदेश के 377 डीएलएड कॉलेजों की 25970 सीटों पर एडमिशन के लिए करीब साढ़े पांच लाख फॉर्म आए हैं।
प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए दो साल का डीएलएड कोर्स अनिवार्य है। इस परीक्षा के जरिए उसी दो साल के डीएलएड कोर्स में दाखिला मिलता है। राजस्थान में थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती लेवल वन टीचर के लिए दो वर्षीय डीएलएड कोर्स करना अनिवार्य है।
काउंसलिंग की तारीख 18 जून से 24 जून 2025 तक
पहले चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल
दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि जरूर पड़ी तो तीसरे की अलॉटमेंट प्रक्रिया भी की जाएगी, जिसकी लिस्ट 22 जुलाई 2025 को जारी होगी। इसमें चुने गए अभ्यर्थी 22 से 25 जुलाई 2025 तक शुल्क जमा कर सकेंगे और 22 से 26 जुलाई 2025 तक संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग करेंगे।
Updated on:
29 Apr 2025, 7:45 PM IST
Published on:
29 Apr 2025, 7:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.