
Rajasthan PTET Result 2025 (Image: Gemini)
Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी 2025 परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU), कोटा की ओर से आयोजित की गई इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगइन करके देख सकेंगे।
राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) 2025 का आयोजन 15 जून 2025 को दो वर्षीय बीएड और चार वर्षीय बीए-बीएड/बीएससी-बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए किया गया था। परीक्षा के बाद 19 जून को प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 21 जून तक आपत्तियां दर्ज करने का मौका मिला था। विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद 24 जून को फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है और अब इसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर जाएं।
होम पेज पर दिख रहे 'BA BSc 4 Year B.Ed Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
अब नया पेज खुलेगा, जहां अपनी डिटेल्स (रोल नंबर और DOB) डालकर लॉग इन करें।
लॉग इन करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को प्राप्त अंकों के आधार पर कॉलेज आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए ऑनलाइन मोड में काउंसलिंग प्रक्रिया चलाई जाएगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में भाग लेने के लिए समय पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होगा।
| वर्ग / श्रेणी | आरक्षण प्रतिशत (%) |
|---|---|
| अनुसूचित जाति (SC) | 16% |
| अनुसूचित जनजाति (ST) | 12% |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 21% |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) | 10% |
| अति पिछड़ा वर्ग (MBC) | 5% |
| दिव्यांग उम्मीदवार | 5% |
| महिलाएं | 8% |
| तलाकशुदा महिलाएं | 2% (8% में शामिल) |
| विधवा महिलाएं | 2% (8% में शामिल) |
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और किसी भी अपडेट या सूचना के लिए संबंधित यूनिवर्सिटी या कॉलेज की वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।
Published on:
30 Jun 2025 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
