शिक्षा

Education News माध्यमिक शिक्षा व सर्व शिक्षा की जगह अब समग्र शिक्षा अभियान

Education News केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं सर्व शिक्षा अभियान का एकीकरण कर दिया है।

2 min read
May 31, 2018
Education News

Education News केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं सर्व शिक्षा अभियान का एकीकरण कर दिया है। इन दोनों परियोजनाओं को अब समग्र शिक्षा अभियान नाम दिया गया है। अब समग्र शिक्षा परिषद (एएमएसए) काम करेगी। इसमें आयुक्त का पद सृजित किया जाएगा। इस आशय के आदेश इसी सप्ताह राज्य सरकार ने जारी किए हैं। माना जा रहा है कि माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आयुक्त के अधीन काम कर सकते हैं। सर्व शिक्षा अभियान में स्कूलों में आधारभूत संसाधनों का विकास, शिक्षकों को प्रशिक्षण, अनामांकित बच्चों का स्कूलों में नामांकन करवाना, विशेष योग्यजन बच्चों के शिक्षण के संसाधन उपलब्ध करवाना आदि कार्य प्रारंभिक शिक्षा में किए जाते रहे हैं। यही कार्य माध्यमिक शिक्षा में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में किए जाते रहे हैं। अब इन दोनों को मिलाकर समग्र शिक्षा अभियान बनाया गया है।

राज्य सरकार ने भेजा प्रस्ताव
केन्द्र प्रवर्तित योजना सर्व शिक्षा व राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के एकीकरण की योजना का प्रस्ताव राज्य सरकार ने केन्द्र को भिजवाया था। इस प्रस्ताव पर विभिन्न स्तर पर विचार-विमर्श के बाद केन्द्र सरकार ने एकीकरण के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी। समग्र शिक्षा अभियान में अब शिक्षा के संसाधनों के विकास का काम होगा।

माशि निदेशालय के संयुक्त निदेशक के अनुसार सर्व शिक्षा अभियान तथा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान परियोजना की अवधि पूरी हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर हुए निर्णय के आधार पर इन दोनों को मिलाकर एक कर दिया गया है। इसका नाम समग्र शिक्षा अभियान कर दिया गया है। इसमें आयुक्त पद का प्रावधान किया गया है।

इन अभियानों के द्वारा समाज और जनता में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा की जाती है। शिक्षा के पार्टी अलख जगाने के कार्य ये अभियान किया करते हैं। शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए अनेक तरीकों से दूरस्थ इलाकों तक सर्व शिक्षा अभियान चलाया जाता रहा हैं। शिक्षा हेतु जरुरी उपकरण और संसाधन उपलब्ध करवाना।

Also Read
View All

अगली खबर