10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

REAP Counsiling – 48 घंटों तक रिस्पॉन्स नहीं कर पाई रीप की वेबसाइट

Reap Counseling 2018 राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रॉसेस (रीप) की ऑफिशियल वेबसाइट लगभग 48 घंटों तक अटकी रही।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Jun 08, 2018

Education News,career courses,education news in hindi,Education tips,reap counseing 2018,reap counseling 2018,

reap counseing 2018,education news in hindi, education news, education tips, career courses

Reap Counseling 2018 राजस्थान इंजीनियरिंग एडमिशन प्रॉसेस (रीप) की ऑफिशियल वेबसाइट लगभग 48 घंटों तक अटकी रही। इसकी वजह से स्टूडेंट्स काउसंलिंग में हिस्सा नहीं ले पाए। काउंसलिंग की प्रक्रिया 1 जून से शुरू कर दी गई थी, लेकिन जैसे ही ऑफिशियल वेबसाइट रीपराज डॉटकॉम और रीपराज डॉटओआरजी पर ट्रैफिक बढऩे लगा, तकनीकी समस्याएं शुरू हो गईं। आलम यह रहा कि 48 घंटों तक स्टूडेंट्स ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पाए। हालांकि गुरुवार शाम वेबसाइट कुछ देर तक चली, लेकिन कुछ समय बाद ही इसने रिस्पॉन्स करना बंद कर दिया। वेबसाइट पर ‘इनवेलिड एसएसओआइडी और सम वेल्यू इज मिसिंग’ का मैसेज आता रहा। पत्रिका ने इसकी पड़ताल की तो वेबसाइट पर बार-बार यही मैसेज शो करता रहा।

कॉलेजों में घनघनाए फोन
हालांकि रीप के फॉर्म 29 जून तक भरे जाएंगे, लेकिन स्टूडेंट्स समय से फॉर्म भरकर काउंसलिंग में हिस्सा लेना चाहते हैं, ऐसे में जो स्टूडेंट्स 48 घंटों में फॉर्म नहीं भर पाए, उन्होंने रीप के कॉर्डिनेटर सेंटर फॉर ई-गवर्नेंस और कॉलेजों में फोन लगाना शुरू कर दिया। एक कॉलेज के हैड, काउंसलिंग प्रो.मनीष जैन ने बताया कि स्टूडेंट्स पिछले दो दिनों से फोन कर काउंसलिंग की जानकारी मांग रहे हैं। जब हमने रीपराज ऑफिशियल वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन कराने की बात कही तो स्टूडेंट्स का कहना था कि वेबसाइट रिस्पॉन्ड नहीं कर रही है। एक अन्य कॉलेज के एडमिशन हैड नीरज जैन ने बताया कि 48 घंटों तक वेबसाइट ने ठीक से रिस्पॉन्स नहीं किया। स्टूडेंट मोहित का कहना था कि उन्होंने वेबसाइट ओपन करने का प्रयास किया, लेकिन इसमें एरर ही शो करता रहा।

एक्सपर्ट की राय
सायबर एक्सपर्ट आयुष भारद्वाज के अनुसार, वेबसाइट में इस तरह का एरर मैसेज शो करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। वेबसाइट में तकनीकी समस्याएं कई वजहों से हो सकती हैं। यदि डेटाबेस में क्वेरी मिसमैच होती है तो वेबसाइट पर इस तरह के मैसेज शो कर सकते हैं। इसके दो कारण हो सकते हैं- पहला कोड को माइग्रेट करते समय ऐसा हो सकता है दूसरी ओर कई बार हैकर द्वारा छेड़खानी की वजह से भी यह समस्या हो सकती है।